{"_id":"6856a046d617aa9757082269","slug":"a-truck-crushed-a-bike-riding-couple-who-had-come-for-shopping-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खरीदारी करने आए बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचला, हुई मौत, चालक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खरीदारी करने आए बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचला, हुई मौत, चालक की तलाश जारी
Sat, 21 Jun 2025 05:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 21 Jun 2025 05:53 PM IST
सार
खरीददारी करने आए दंपती को ट्रक ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दंपती वराणसी में खरीदारी कर वापस जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के मोजीपुर निवासी रविंद्र यादव (30) और पत्नी रानी यादव (27) दोनों वाराणसी शहर आए थे।
विज्ञापन
सुबह के समय दोनों जौनपुर लौट रहे थे। सुबह साढ़े दस बजे रिंग रोड हरहुआ चौराह के पास दोनों पहुंचे। उसी समय हरहुआ से राजातालाब की ओर मुड़ रहे यूरिया लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आने से दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन
दंपती को आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन