फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A trolley driver was killed by hitting him with a stick in Varanasi, 

वाराणसी में ट्रॉली चालक के सिर पर लाठी से वार कर हत्या, कमरे से मिलीं शराब की खाली शीशियां

Fri, 23 Apr 2021 07:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 23 Apr 2021 07:32 PM IST
सार

मंडुवाडीह क्षेत्र के भिटारी की घटना, संदिग्ध गतिविधियों वाले तीन लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
 

विज्ञापन
A trolley driver was killed by hitting him with a stick in Varanasi, 
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी में मंडुवाडीह थाना अंतर्गत भिटारी गांव में लाठी से सिर पर वार कर ट्रॉली चालक रिंकू शाह (45) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो रिंकू के कमरे से शराब की खाली शीशियां और ग्लास पड़े मिले। आशंका जताई गई है कि रिंकू के करीबी दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्र के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


महेशपुर से भिटारी मार्ग पर राजकुमार गुप्ता के मकान में बिहार के बेगूसराय का मूल निवासी रिंकू शाह विगत छह वर्ष से रहकर ट्रॉली चलाता था। रिंकू की पत्नी नीतू शाह बच्चों के साथ बेगूसराय में ही रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया की रिंकू कुछ दिनों पूर्व ही गांव से घर आया था। शुक्रवार की सुबह रिंकू का एक परिचित उसका दरवाजा खटखटाया तो वह अपने से ही खुल गया।
विज्ञापन


रिंकू अंदर बनियान व अंडरवियर पहने हुए खून से लथपथ निढाल पड़ा हुआ था। उसके सिर पर वार किया गया था। रिंकू के शव के समीप ही एक लाठी भी पड़ी मिली। लाठी पर खून की छींट पड़ी हुई थी। पुलिस ने परिजनों से बात की तो पता लगा कि रिंकू की पहली बीवी की मौत हो गई थी तो उसने फिर अपनी साली से शादी कर ली थी। दोनों पत्नियों से उसका एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, वारदात की सूचना पाकर मंडुवाडीह थाने की फोर्स के अलावा एडीसीपी काशी जोन विकास चंद्र त्रिपाठी और डीसीपी काशी जोन मौका मुआयना करने पहुंचे। इस संबंध में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल के मुआयने के बाद यह प्रतीत हुआ है बृहस्पतिवार की रात ट्रॉली चालक के करीबी कुछ लोग उसके कमरे में आए थे। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने ही शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। वारदात की वजह पता कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed