फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A train of faith on the banks of Sursari, Bhaskar became Uttarayan

सुरसरि के तट पर आस्था का रेला, उत्तरायण हुए भास्कर

Sun, 16 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
A train of faith on the banks of Sursari, Bhaskar became Uttarayan
मकर संक्रांति के पुण्यकाल में सुरसरि के तट पर आस्था का रेला उमड़ पड़ा। भगवान भास्कर के उत्तरायण होते ही श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। ठंड और कोरोना संक्रमण पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी नजर आई। हल्के कोहरे की चादर में लिपटे भगवान भास्कर के उदीयमान होते ही श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव, हर-हर गंगे के जयघोष के साथ पुण्य की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर मकर संक्रांति के पुण्य स्नान के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ा। गंगा तट और गंगा पार रेती पर दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ ही नजर आ रही थी। गिरजाघर से लेकर दशाश्वमेध घाट सहित गंगा के प्रमुख घाटों पर जाने वाली सड़क और गलियों पर भोर में जाम जैसी स्थिति नजर आई। घाटों पर स्नान केदौरान न तो सामाजिक दूरी नजर आई और न ही कहीं कोरोना का भय दिखा। ठंड के बाद भी गंगा स्नान के लिए भोर में चार बजे से ही लोगों का रेला गंगा घाटों की ओर पहुंचने लगा। सुबह सात बजे तक दशाश्वमेध से गोदौलिया पर भीड़ बढ़ गई थी। दशाश्वमेध घाट के साथ ही शीतला घाट, पंचगंगा घाट, अस्सी घाट से लेकर गंगा गोमती संगम कैथी में भी आस्था का रेला सुबह से ही नजर आया।
विज्ञापन

स्नान के बाद निभाई दान की परंपरा
गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद खिचड़ी दान की परंपरा का निर्वहन भी किया। घाटों पर दान लेने वालों की भी भारी भीड़ लगी रही। दान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांटे कंबल व खाद्य पदार्थ
काशी विश्वनाथ दल की ओर से भैंसासुर घाट पर स्थित रविदास मंदिर में माल्यार्पण के बाद मां गंगा का अभिषेक किया। इस दौरान संस्था की ओर से कंबल, मास्क व खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed