{"_id":"685b99dbd2ab5957770f71f3","slug":"a-teenager-drowned-in-the-river-while-taking-a-dip-with-his-friends-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंगा में स्नान करते समय बरतें सावधानी; दोस्तों के साथ लगाई डुबकी, नदी में समाया किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंगा में स्नान करते समय बरतें सावधानी; दोस्तों के साथ लगाई डुबकी, नदी में समाया किशोर, मौत
Wed, 25 Jun 2025 12:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:11 PM IST
सार
मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने दोस्तों के संग आया किशोर गंगा में स्नान करते समय गहराई में चला गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों ने आवाज लगाई तब मल्लाहों ने शव की तलाश शुरू कर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली और शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्कंडेय महादेव मंदिर कैथी बुधवार की सुबह 6बजे अपने दोस्तों के साथ दर्शन पूजन करने आये किशोर का मार्कंडेय घाट पर स्नान करते समय पैर गहरे पानी में फिसल जाने से डुब गया। साथियों ने आवाज लगाई तो स्थानीय मल्लाहों ने तलाश शुरू की बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डूबा किशोर हर्ष यादव ऊर्फ नितिन है जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है। पिता का नाम अजय यादव है और बरैछाबीर थाना चंदवक जौनपुर का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह अपने गांव के ही अजय यादव, प्रिंस यादव के साथ मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन पूजन गंगा स्नान के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन
स्नान करने के लिए नदी में उतरा तभी उसका पैर गहरे गड्ढे में फिसल गया जिससे वह डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस गोताखोरों की मदद ली। दो घंटे गोताखोरों की तलाश के बाद किशोर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रविकांत मलिक ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन