फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A teen girl burnt by spraying kerosene oil sleeping at night in ballia up

बलिया में छात्रा को जलाने का मामला: पीड़िता बोली, कॉलेज आते-जाते छेड़ता था, विरोध करने पर जलाया

Sun, 08 Nov 2020 08:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Nov 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
A teen girl burnt by spraying kerosene oil sleeping at night in ballia up
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

छेड़खानी के विरोध पर जलाई गई छात्रा ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि पड़ोसी युवक कॉलेज व कोचिंग आते-जाते उसे लगातार तंग कर रहा था। लोकलाज के भय से वह इस बारे में परिजनों को बता नहीं पा रही थी। विरोध किया तो युवक ने जलाकर मारने का प्रयास किया। बयान के बाद शनिवार की देर रात आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने पीड़िता के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है  मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात पड़ोसी युवक ने एक किशोरी के ऊपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी। आग बुझाने में पिता का हाथ भी झुलस गया।
विज्ञापन


लड़की की हालत गंभीर है और वाराणसी में इलाज चल रहा है। पिता का आरोप है कि पड़ोसी युवक मेरी पुत्री को कॉलेज व कोचिंग से आते-जाते उसे लगातार तंग कर रहा था।  एसपी, एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।  इसके बाद पीड़िता के बयान पर पुन: पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़ित लोकलाज से डरे नहीं, आरोपी को सजा दिलाएं
दुबहर। किशोरी के साथ हुई घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा आपराधिक कृत्य करने वाले युवकों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि वे दोबारा किसी भी लड़की पर इस तरह का दु:साहस न कर सके। आज एक लड़की के साथ घटना घटित हुई है, कल किसी और के साथ घटना हो सकती है।

लोग समाज और  लोकलाज के चलते छेड़खानी की बातों को दबा देते हैं। घटना निंदनीय है और  इससे समाज का माहौल खराब होता है। इसका एक स्वर से विरोध होना चाहिए। इस प्रकार के पीड़ित लोग लोकलाज से डरे नहीं, बल्कि पुलिस की सहायता से डटकर सामना करे और आरोपी को सजा दिलाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed