फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A tableau of Brajdham was decorated, Holi was played with rose petals

Varanasi News: ब्रजधाम की सजाई झांकी, गुलाब की पंखुड़ियों से खेली होली

Thu, 05 Mar 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A tableau of Brajdham was decorated, Holi was played with rose petals
माहेश्वरी कला संस्कृति व माहेश्वरी क्लब वाराणसी के होली मिलन समारोह में भजनों पर नृत्य करतीं मह
होली के बाद बृहस्पतिवार से होली मिलन समारोह का सिलसिला शुरू हो गया। अबीर-गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियों से जमकर होली खेली। ब्रजधाम की होली की झांकी भी सजाई गई। मारवाड़ी समाज और मारवाड़ी महिला संगठन की ओर होली मिलन समारोह लक्सा स्थित मारवाड़ी भवन में हुआ। प्रयागराज से आए कलाकारों राधा कृष्ण, माखन चोरी, मटका फोड़ की जीवंत झांकी सजाकर धमाल मचाया। बृज की होली की भी झांकी के दर्शन कराए। संस्था के अध्यक्ष अनूप सराफ, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने कलाकारों को सम्मानित किया। संयोजक यदुदेव अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, रमेश कुमार चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल, प्रदीप तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, राम बुबना आदि रहे। उधर, खत्री हितकारिणी सभा की ओर से लाजपत नगर मलदहिया में होली का उल्लास छाया रहा। मुख्य अतिथि पद्मश्री मंगला कपूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सभी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। गायक गुरदीप सिंह ने होरी गीतों से आनंदित किया। संरक्षक पूर्व एमएलसी अशोक धवन, मुकुंदलाल टंडन, विजय रमन सेठ, ताराचंद मेहरोत्रा, दीपक बहल ने सभी को बधाई दी।

माहेश्वरी कला संस्कृति व माहेश्वरी क्लब वाराणसी के होली मिलन समारोह में भजनों पर नृत्य करतीं मह

माहेश्वरी कला संस्कृति व माहेश्वरी क्लब वाराणसी के होली मिलन समारोह में भजनों पर नृत्य करतीं मह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed