{"_id":"678c0618530a20db7a09563e","slug":"a-spiritual-school-for-university-students-will-be-organized-during-maha-kumbh-varanasi-news-c-20-vns1021-859680-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महाकुंभ में विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की लगेगी आध्यात्मिक पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महाकुंभ में विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की लगेगी आध्यात्मिक पाठशाला
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के छात्रों का होगा चयन
स्वानुभूति शिविर के लिए वेबसाइट पर करवाना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। विश्वविद्यालयों और उससे संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए प्रयागराज में लगे महाकुंभ में विशेष शिविर स्वानुभूति से से जोड़ा जाएगा। इसके तहत छात्रों को महाकुंभ एक दिन और एक रात रहने का मौका मिलेगा। यहां उनको आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, नैतिक विकास के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राजभवन का इस दिशा में पत्र आने के बाद अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में महाकुंभ के कार्यक्रम के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
राजभवन की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को एक पत्र भेजकर महाकुंभ में साधनाश्री कुटुंब संस्था की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि स्वानुभूति शिविर में आने वाले सभी विद्यार्थियों को एक दिन और एक रात ठहरने का मौका मिलेगा। इसके माध्यम से नैतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, आध्यात्मिक के साथ ही सहज आत्मिक व्यक्तित्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय मुख्य परिसर के साथ ही कॉलेजों के प्राचार्यों को एक पत्र जारी कर महाकुंभ में लगे स्वानुभूति शिविर के लिए छात्रों का चयन कर संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करवाने को कहा गया है।