फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A programme in satyagyan foundation, participate Australlian high comissoner Patric sukling

सिलाई के हुनर से मिलेगी सपनों को परवाज

Tue, 10 Mar 2015 02:18 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
A programme in satyagyan foundation, participate Australlian high comissoner Patric sukling

वाराणसी। ग्रामीण महिलाओं के सपनों को परवाज देने के उद्देश्य से सोमवार को तुलसीघाट स्थित तुलसी भवन में ‘स्टिच योर फ्यूचर’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पैट्रिक सकलिंग ने इस प्रोजेक्ट में अपना सहयोग दिया है।

विज्ञापन

सोमवार को इसका उद्घाटन उच्चायुक्त, उषा इंटरनेशनल की निदेशक प्रिया सुमैया और सत्यज्ञान फाउंडेशन के चेयरमैन राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रोजेक्ट के लिए उषा इंटरनेशनल ने पांच सिलाई मशीन भी दान में दी।  
विज्ञापन

तुलसीघाट स्थित सत्यज्ञान फाउंडेशन में आयोजित प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में पैट्रिक सकलिंग ने कहा कि ये ‘स्टिच योर फ्यूचर’ प्रोजेक्ट वाकई महिलाओं को उनका भविष्य सजाने में मदद करेगा। इससे न सिर्फ महिलाएं सशक्त होंगी बल्कि इससे दो देशों के बीच के रिश्ते भी आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन की निदेशक ममता मिश्रा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत वाराणसी, गाजीपुर और मऊ की 330 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए तीनों जिले कुल 11 सिलाई केंद्र खोले जाएंगे। प्रिया सुमैया ने बताया कि 11 सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण देने के लिए उषा इंटरनेशनल 11 महिलाओं को ट्रेनिंग देगा जो इन केंद्रों पर प्रशिक्षक का काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed