फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A procession was taken out in the youth festival, students danced to the Holi song Khele Masane Mein

Varanasi News: युवा महोत्सव में निकली शोभयात्रा, खेले मसाने में होली गीत पर थिरके विद्यार्थी

Sat, 14 Feb 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in the youth festival, students danced to the Holi song Khele Masane Mein
डीएवी पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव पर नाटक का मंचन करते विद्या​र्थी । अमर उजाला
डीएवी पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव उड़ान का शुक्रवार को आगाज हो गया। पहली बार विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली। इसमें खेले मसाने में होली... गीत पर विद्यार्थी खूब थिरके। इसके बाद कला, साहित्य, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में मंच पर बेहतरीन अभिनय दिखाकर सभी का दिल जीत लिया। तीन दिवसीय इस महोत्सव में 20 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

कॉलेज की सांस्कृतिक समिति की ओर से चलने वाले युवा महोत्सव में 13, 14 और 16 को कार्यक्रम होंगे। पहले दिन एकल अभिनय, मूक अभिनय, लघु नाटक, शोभायात्रा आदि आयोजनों की धूम रही। शोभायात्रा में कला संकाय के विद्यार्थियों ने रंगभरी एकादशी और मसाने की होली... पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तो सामाजिक विज्ञान और कॉमर्स के विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य और कोटा पर आधारित आत्महत्या की प्रवृत्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लघु नाटक में एसिड अटैक पीड़िता का दर्द विद्यार्थियों ने दिखाया। लेखक धर्मवीर भारती द्वारा लिखित नदी प्यासी थी का डॉ. विजय यादव के निर्देशन में मंचन किया गया। इसके अलावा एसिड अटैक पर आधारित लघु नाटिका भोली चिरैया का मंचन हुआ तो सबकी आंखें भर आईं। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 14 फरवरी को होगा। कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बढ़चढ़कर भागीदारी के लिए प्रेरित किया। संयोजन डॉ. तरु सिंह, सह संयोजन डॉ. हसन बानो ने किया। इस दौरान उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed