फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A photo exhibition at Namo Ghat showcases the great men of North and South India

Varanasi News: नमो घाट पर उत्तर-दक्षिण भारत के महापुरुषों के दर्शन करा रही चित्र प्रदर्शनी

Wed, 10 Dec 2025 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A photo exhibition at Namo Ghat showcases the great men of North and South India
नमो घाट पर लगी चित्र प्रदर्शनी में उत्तर एवं दक्षिण भारत की संस्कृति के साथ ही महापुरुषों के बारे में जानकारी मिल रही है। चित्र प्रदर्शनी में काशी और तमिलनाडु के ऋषि, सामाजिक सुधारक, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, कवि और स्वतंत्रता सेनानी के जीवन दर्शन पर आधारित जानकारी के साथ नेक्स्ट-जेन, जीएसटी और चार संहिताओं की जानकारी चित्रों व शब्दों के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में तमिलनाडु के सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भौतिकविद चंद्रशेखर वेंकट रमन, कुमारस्वामी कामराज, चिदंबरम सुब्रमण्यम, शनमुखवदिवु सुब्बुलक्ष्मी, मरूथुर गोपालन रामचंद्रन और संत कबीरदास, संत रविदास, पंडित मदन मोहन मालवीय, जयशंकर प्रसाद, शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां और सितार वादक पं. रविशंकर के बारे सचित्र हिंदी और तमिल भाषा में संक्षिप्त और प्रामाणिक जानकारी दी गई है। चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग लगातार आ रहे हैं। स्कूलों के विद्यार्थी भी प्रदर्शनी देखकर लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी कॉलेज के 400 छात्रों ने देखी तमिल प्रदर्शनी : उदय प्रताप इंटर कॉलेज के 400 छात्रों ने नमो घाट पर लगी प्रदर्शनी देखी और तमिल साहित्य से संबंधित जानकारियां जुटाईं। इस दौरान क्विज में हिस्सा लिया। तमिल महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती पर भी कई जानकारियां जुटाकर उनकी कविताओं के अर्थ को जाना। इस दौरान प्रधानाचार्य डाॅ. रमेश प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, डॉ. उमाकांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed