फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A person who sacrifices their life for the country becomes immortal: Dr. Harendra

देश के लिए प्राण देने वाला बलिदानी अमर हो जाता है : डॉ. हरेंद्र

Mon, 28 Sep 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A person who sacrifices their life for the country becomes immortal: Dr. Harendra
शहीद राकेश सिंह की पत्नी को शाल भेंट करते भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह। संवाद
सिरकोनी। देश की रक्षा में अपनों प्राणों को गंवाने वाले बलिदानी राकेश सिंह अमर हो गए। भारत मां की सेवा व रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाला मरता नहीं है। वह देशवासियों के लिए सदैव अमर रहता है। गोपीपुर गांव में रविवार को शहीद राकेश सिंह के 22वें बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सैनिकों के चलते ही हमारा अच्छा कल संभव है। हमें उनके लिए समय निकाल कर याद जरूर करना चाहिए। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले जांबाज सैनिकों को याद करना उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। देश के लोग सैनिकों के चलते ही चैन की नींद सोते हैं। देशवासियों के अच्छे के लिए सैनिकों ने अपना सब कुछ न्योछावर करने में तनिक भी हिचक नहीं दिखाते। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरती अखिलेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम को जिला पंचायत अमरेश रतन सिंह रंगीले, संत कुमार चौबे, अजीत सिंह, रजनीश चौबे, अखिलेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व अतिथियों ने शहीद राकेश सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद राकेश सिंह की पत्नी सरोज सिंह को सम्मानित किया। शहीद राकेश सिंह के पुत्रों सुधीर सिंह व अश्वनी सिंह ने शहीद के नाम पर अभी तक शहीद स्थल नहीं बनने की पीड़ा को कहा। संचालन जयप्रकाश सिंह कामरेड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed