फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A month later, on dashashwamedh ghat Ronak

महीने भर बाद दशाश्वमेध घाट पर रौनक

Tue, 13 Sep 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर महीने भर बाद सोमवार की शाम गंगा आरती की स्वर्णिम छटा दमकने लगी। घंटे, घड़ियाल की गूंज और शंख की ध्वनि के साथ गुगुल दशांग की सुगंध जब गंगा तट पर फैली तो देश-दुनिया के हजारों श्रद्धालु और पर्यटक भाव विभोर हो उठे। इस घाट पर सिल्ट भरी होने की वजह से अभी तक गंगा आरती छतों पर ही हो रही थी। शीतला घाट पर भी जल्द ही गंगा आरती फर्श पर शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन



सुबह-ए-बनारस की मोहक आभा हो या शाम की गंगा आरती। इन दोनों के नजारों के लिए काशी में हर रोज उत्सवी माहौल हर किसी के लिए यादगार बन जाता है। महीने भर इंतजार के बाद सोमवार की शाम छह बजे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती पूरी रौ में शुरू हुई। भजनों की गूंज के साथ एक तरफ घंटे, घड़िया गूंजने लगे तो दूसरी ओर भक्तिमय वातावरण में तालियों की गूंज के साथ भक्त झूमने लगे। गंगा की आराधना के लिए हजारों की तादाद में भक्त घाट की सीढ़ियों, मढ़ियों से लेकर छतों तक नजर आए। पूरा घाट उत्सवी माहौल में रंगा दिखा। आरती के बाद गगनभेदी जयकारे गूंजे। जल्द ही गंगा में नावों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं का रेला गंगा आरती के लिए उमड़ने लगेगा। गंगा सेवा निधि के मंत्री हनुमान यादव ने बताया कि दिन रात करके घाट से सिल्ट हटवाई गई। लंबे प्रयास के बाद गंगा आरती अंतत: शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed