{"_id":"6ab194e854185e3da90e5e23","slug":"a-member-of-the-national-commission-for-scheduled-castes-took-stock-of-issues-concerning-the-community-and-the-status-of-amenities-varanasi-news-c-20-vns1103-1552961-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने जानीं समुदाय से जुड़े विषयों, सुविधाओं की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने जानीं समुदाय से जुड़े विषयों, सुविधाओं की स्थिति
विज्ञापन
बीएचयू में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों, विवि में उपलब्ध सुविधाओं, पदों की स्थिति, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों से जुड़े बिंदुओं पर अधिकारियों से बात की। कुलपति डाॅ. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विवि में होने वाले आयोजनों में अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही नियमित संवाद भी जरूरी है।
केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में हुई बैठक में कुलपति ने अतिथियों का स्वागत किया। कुलपति ने कहा कि नियमों एवं कानूनों से संबंधित विषयों को समझने के लिए खुले मन से संवाद जरूरी है। आयोग के सदस्यों के अनुभव एवं ज्ञान का उपयोग करते हुए विभिन्न विषयों के समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। बीएचयू में अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े लगभग 300 शिक्षक कार्यरत हैं। बैठक में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने विवि से संबंधित विभिन्न आंकड़ों और सूचनाओं के संकलन का उल्लेख किया। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने प्रवेश के समय फीस जमा करने, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित विषयों की जानकारी दी। डॉ. पार्थ ने विवि के छात्रावासों का दौरा भी किया। साथ ही वह आईआईटी बीएचयू भी गए। इस दौरान विवि अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के संपर्क अधिकारी एवं उपकुलसचिव मोतीचंद प्रसाद, संचालन प्रो. आरएन खरवार, कुलसचिव डॉ. राजन श्रीवास्तव, परीक्षा नियंता डॉ. अवधेश कुमार, छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह, प्रो. ललिता बट्टा मौजूद रहे।