{"_id":"5933b5304f1c1b490dbdb9c4","slug":"a-mad-dog-roaming-in-this-police-station-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के इस थाने में घुसा पागल कुत्ता, दरोगा समेत पांच सिपाहियों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के इस थाने में घुसा पागल कुत्ता, दरोगा समेत पांच सिपाहियों को काटा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते ने काटा
- फोटो : demo pic
वाराणसी चौक थाने में शनिवार की शाम एक पागल कुत्ते के आतंक से अफरा तफरी मची रही। कुत्ते ने एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों को काट लिया। आनन-फानन में सभी को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार कराया गया। उधर नगर निगम की ओर से कोई पहल न होता देख चौक थाने के पुलिसकर्मियों ने पागल कुत्ते को मार डाला।
यह घटना चौक क्षेत्र की अड़ियों पर देर रात तक चर्चा का विषय बनी रही।
चौक क्षेत्र में इन दिनों एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा था। इलाके के लोग तो उससे परेशान थे उसने अब तक कई सांड़ों को काटने के बाद शनिवार को वह चौक थाने में घुस आया। कामकाज में व्यस्त पुलिसकर्मियों को उसने दौड़ा-दौड़ा कर काटा।
चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि पागल कुत्ते ने एक दरोगा और चार सिपाहियों को काटा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। इसके पहले यह कुत्ता लगभग आधा दर्जन नागरिकों को काट चुका था। सभी का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी काशी विश्वनाथ की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए थे जिनमे एक दरोगा भी है। जिस समय यह घटना हुई वह थाने से अपनी बीट पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। गौरतलब है कि इस वक्त शहर के अलग अलग इलाकों में भारी संख्या में पागल कुत्ते देखे जा रहे हैं ।
पहले वाराणसी नगर निगम विशेष ड्राइव चलाकर आवारा कुत्तों के खिलाफ कारवाई करता था लेकिन पिछले काफी समय से यह बंद है।