फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A mad dog roaming in this police station in Varanasi

वाराणसी के इस थाने में घुसा पागल कुत्ता, दरोगा समेत पांच सिपाहियों को काटा

Sun, 04 Jun 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 04 Jun 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
A mad dog roaming in this police station in Varanasi
कुत्ते ने काटा - फोटो : demo pic
‍वाराणसी चौक थाने में शनिवार की शाम एक पागल कुत्ते के आतंक से अफरा तफरी मची रही। कुत्ते ने एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों को काट लिया। आनन-फानन में सभी को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार कराया गया। उधर नगर निगम की ओर से कोई पहल न होता देख चौक थाने के पुलिसकर्मियों ने पागल कुत्ते को मार डाला।
विज्ञापन


यह घटना चौक क्षेत्र की अड़ियों पर देर रात तक चर्चा का विषय बनी रही।
चौक क्षेत्र में इन दिनों एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा था। इलाके के लोग तो उससे परेशान थे उसने अब तक कई सांड़ों को काटने के बाद शनिवार को वह चौक थाने में घुस आया। कामकाज में व्यस्त पुलिसकर्मियों को उसने दौड़ा-दौड़ा कर काटा।
विज्ञापन


चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि पागल कुत्ते ने एक दरोगा और चार सिपाहियों को काटा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। इसके पहले यह कुत्ता लगभग आधा दर्जन नागरिकों को काट चुका था। सभी का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मी काशी विश्वनाथ की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए थे जिनमे एक दरोगा भी है। जिस समय यह घटना हुई वह थाने से अपनी बीट पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। गौरतलब है कि इस वक्त शहर के अलग अलग इलाकों में भारी संख्या में पागल कुत्ते देखे जा रहे हैं ।

पहले वाराणसी नगर निगम विशेष ड्राइव चलाकर आवारा कुत्तों के खिलाफ कारवाई करता था लेकिन पिछले काफी समय से यह बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed