फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A lamp will be lit on the banks of Sursari to welcome the gods.

देवताओं के स्वागत में सुरसरि के तट पर जलेंगे दीप

Fri, 19 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
A lamp will be lit on the banks of Sursari to welcome the gods.
मां जाह्नवी के अर्द्धचंद्राकार तट देव दीपावली की रात स्वर्णिम आभा से दैदीप्यमान होंगे। 84 घाट, कुंड, गलियां और घर की चौखट पर देवताओं के स्वागत में दीप जलाए जाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा की रात सुरसरि के तट पर देवों की दीपावली की आभा चंद्रमा को भी चुनौती देगी। अस्सी से राजघाट तक दीपों की शृंखला के चंद्रहार की झिलमिलाती रौशनी से घाटों का शृंगार होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को देव दीपावली महोत्सव का उल्लास उत्सवधर्मी शहर बनारस के जन-मन पर नजर आएगा। देर रात तक देव दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। काशी के घाट, कुंड, सरोवर, मंदिर और घरों की चौखट भी रौशन होगी। गंगा के तट से लेकर गंगा पार रेती तक दीपाें की लड़ियां जगमग होंगी। गंगा पार डोमरी में लगातार दूसरे साल भी देव दीपावली का विस्तार नजर आएगा। अलौकिक, अद्भुत और भव्य देव दीपावली के नजारे को आंखों में समा लेने के लिए काशी की जनता उमड़ेगी।
विज्ञापन

त्रिपुरासुर का हुआ था अंत
काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवताओं की विनती पर भगवान शिव ने तीनों लोक में आतंक का पर्याय बने त्रिपुरासुर का वध किया था। देवताओं ने स्वर्गलोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था। तब से कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाने की प्रथा लोक चलन में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारा दीप जलाकर हुई थी देव दीपावली की शुरुआत
गंगा तट पर पूर्णिमा पर मां गंगा को दीपदान की परंपरा रही है। वर्ष 1986 में पूर्व काशी नरेश विभूति नारायण सिंह ने धर्मगुरुओं की सलाह पर पंचगंगा घाट स्थित हजारा दीप को जलाकर देव दीपावली की शुरुआत कराई थी। वहीं प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर सबसे पहले आरती की शुरुआत वर्ष 1991 से हुई है जबकि 14 नवंबर वर्ष 1997 से गंगा आरती यहां पर प्रतिदिन शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed