फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A labourer attacked a bank employee with a shovel over a breakfast dispute and injured him.

Varanasi News: नास्ते के विवाद में मजदूर ने फावड़े से हमला कर बैंककर्मी को किया घायल

Mon, 01 Jun 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A labourer attacked a bank employee with a shovel over a breakfast dispute and injured him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामनगर। थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड के रस्तापुर में रविवार दोपहर नास्ते के पैसे को लेकर विवाद में मजदूर मल्लू ने प्लॉट मालिक बैंककर्मी हिमांशु पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गहरी चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। मित्र धीरेंद्र प्रताप सिंह उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। तहरीर के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे हिमांशु अपने रस्तापुर में प्लॉट पर निर्माण करा रहे थे। काम कर रहे मजदूर मल्लू और उसके दो अन्य साथियों से नास्ते के पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मजदूरों ने गाली देनी शुरू कर दी और विरोध करने पर फावड़े से हिमांशु के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर पुलिस को तहरीर सौंप दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए एक मजदूर को हिरासत में लिया गया है।


जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, ताश के पत्ते व नकदी बरामद
लोहता। थाना क्षेत्र के हरपालपुर (कन्हई सराय) कस्बे में पुलिस ने छापा मारकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 1,330 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों में शमीम अहमद पुत्र असगर अली निवासी हरपालपुर, जहांगीर पुत्र छेदी निवासी हरपालपुर थाना लोहता और अब्दुल समद पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ओखला, नई दिल्ली शामिल हैं। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में काफी दिनों से जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। तीनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article