फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a good train loded with coal caught fire at jaunpur

बर्निंग ट्रेन बनने से बची कोयले से भरी मालगाड़ी, दो वैगनों में लगी आग छह घंटे बाद बुझी

Wed, 10 May 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Wed, 10 May 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
a good train loded with coal caught fire at jaunpur
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर-सुल्तानपुर रेल खंड के श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में आग लगने से अफरा-तफरी मच मई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


झारखंड के खेलारी से कोयला लादकर एक मालगाड़ी पंजाब के भटिंडा जा रही थी। श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन की क्रासिंग  के चलते मालगाड़ी को रोक दिया गया था। इसी बीच मालगाड़ी के गार्ड राकेश कुमार वर्मा नीचे उतरकर दोनों तरफ वैगनों की मॉनिटरिंग कर रहे थे कि उन्हें दो वैगनों से धुआं निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर परमेश्वर कुमार और विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया। आग वैगन में लदे कोयले की तलहटी में लगी थी इसलिए फायर ब्रिगेड पूरी टंकी चार सौ लीटर खाली करने के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुन: जौनपुर फायर स्टेशन से दो बड़ी गाड़ियां बुलाई गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गार्ड राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि वाराणसी में मालगाड़ी की ड्यूटी अटेंड करते समय दोनों वैगनों से पानी गिर रहा था।

इससे लगता है कि वाराणसी से पहले भी उक्त वैगनों में आग को देखते हुए बुझाने का प्रयास किया गया था पर आग बुझी नहीं । गार्ड और चालक केशव मिश्र का कहना था कि जब तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो जाता है ट्रेन को बढ़ाना खतरे से खाली नहीं है।


स्टेशन अधीक्षक परमेश्वर कुमार ने कहा कि मालगाड़ी सुबह सात बजकर 41 मिनट पर स्टेशन पर खड़ी हुई। गार्ड की सूचना पर फायर बिग्रेड को बुला कर आग पर काबू पा लिया गया है। गाड़ी स्टेशन पर खड़ी है। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed