{"_id":"58ac4ff04f1c1b2b69b23fa2","slug":"a-girl-hanged-in-toilet-of-toofan-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तूफान एक्सप्रेस के टॉयलेट में फंदे से लटकती मिली छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान एक्सप्रेस के टॉयलेट में फंदे से लटकती मिली छात्रा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी घर की एक लड़की की शादी में आ रहा था परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गंगा नगर से हावड़ा जा रही 13008 डाउन उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस ट्रेन के एस टू बोगी के टॉयलेट में मंगलवार सुबह छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। युवती के पास से मिले सुसाइड नोट से उसकी शिनाख्त शिखा मिश्रा, निवासी कन्नौज के रूप में हुई।
छात्रा ने दिनेश नामक युवक को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कन्नौज के छिबरामऊ के महोई निवासी शिखा मिश्रा (22) स्नातक के बाद कानपुर से आईटीआई कर रही थी। वह करीब आठ महीने से एक हॉस्टल में तीन सहेलियों के साथ रहती थी।
सोमवार दोपहर 12 बजे सहेलियों से घर जाने की बात कहकर वह हास्टल से निकली थी। देर शाम तक किसी को फोन नहीं किया तो सहेलियों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
रात में फिर फोन किया तो मोबाइल फोन बंद मिला। उधर, मंगलवार की सुबह पांच बजे एक यात्री ट्रेन के एस टू कोच के टॉयलेट में गया तो युवती का शव फंदे से लटकता दिखा।
उसने गार्ड को जानकारी दी। इसके बाद मिर्जापुर के स्टेशन मास्टर को अवगत कराया गया। सूचना पर जीआरपी ने शव को नीचे उतरवाया।
तलाशी में छात्रा की जेब से बैंक के पास बुक की फोटो कॉपी मिली। इसमें उसका नाम शिखा मिश्रा पुत्री सुरेश मिश्रा, निवासी कन्नौज लिखा था।
सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट पर लिखे नंबर पर फोन कर उसके भाई सौरभ मिश्रा को घटना से अवगत कराया गया।

छात्रा की हत्या या आत्म हत्या में उलझी पुलिस
दिनेश के हाथ में कृष्ण भगवान की मूर्ति देकर पूछना। यदि बातें सच होंगी तो मूर्ति टूट जाएगी अन्यथा इन बातों को झूठ मान लेना। यह बात कानपुर से आईटीआई की पढ़ाई रही छात्रा शिखा मिश्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखी है।
शिखा का शव उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस की एस टू बोगी के टॉयलेट में लटकता हुआ मिला था। हत्या के हालात देखकर पुलिस समझ नहीं पा रही है कि उसने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या करके उसका शव ट्रेन में लटका दिया है।
छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में एक युवक द्वारा ब्लैकमेल करने के कारण ऐसा कदम उठाने की बात कही है। सुसाइड नोट से ऐसा लग रहा है कि किसी एक को बचाने का प्रयास किया गया है जबकि दूसरे को फंसाने की साजिश रची गई है।
इससे पुलिस भी पशोपेश में पड़ गई है कि छात्रा ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। सुसाइड नोट में दिनेश नामक एक युवक द्वारा ब्लैकमेल करने की बात कही गई है।
उसने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वह अनुचित काम के लिए उसपर लगातार दबाव बना रहा था। लगातार धमकी दे रहा था कि अगर उसने इंकार किया तो उसकी तथा बिदुर नामक युवक के बीच दोस्ती की बात घरवालों को बता देगा, जिससे वह काफी परेशान थी।