{"_id":"5e5bea018ebc3ef3cf45cf9d","slug":"a-fire-broke-out-in-a-clothes-shop-due-to-short-circuit-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट के कहर से चंद मिनटों में कपडे की दुकान स्वाहा, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट के कहर से चंद मिनटों में कपडे की दुकान स्वाहा, लाखों का नुकसान
Sun, 01 Mar 2020 10:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद राख हुआ दुकान का सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद खुर्द चट्टी पर स्थित एक कपड़े की दुकान रविवार देर शाम देखते ही देखते चंद मिनटों में स्वाहा हो गई। दुकान के जलने के साथ ही उमरपुर निवासी कीर्ति चौहान की जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई भी पूरी तरह से लगभग खत्म हो गई।
विज्ञापन
घटना में लगभग पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार कीर्ति चौहान छुट्टी का दिन होने से आज दुकान जल्दी बंदकर घर चले गए, क्योंकि उनके घर पूजा-पाठ चल रहा था। अगल-बगल के दुकानदारों ने लगभग 8:30 बजे देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद राख हुआ दुकान का सामान
- फोटो : अमर उजाला
लोग उनके घर गए और साथ लेकर आए। जब कीर्ति ने दुकान खोली तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया था। कीर्ति चौहान ने बताया कि शनिवार को ही लगभग तीन लाख रुपये का सामान लाए थे। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया था।