फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A fire broke out in a beauty parlor due to a short circuit and was brought under control within an hour and a half.

Varanasi News: ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू

Thu, 11 Dec 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a beauty parlor due to a short circuit and was brought under control within an hour and a half.
सिगरा में मुफ़्ती शोरूम के ऊपर स्थित एक कार्यालय में लगी आग की उठती लपटें! संवाद
बिल्डिंग में फंसे लोगों को सिगरा पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बचाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सिगरा पेट्रोल पंप के सामने बिल्डिंग के तीसरे तल पर ब्यूटी पार्लर में बुधवार रात 8.30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बिल्डिंग में फंसे कुछ लोगों को सिगरा पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। डेढ़ घंटे में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। ब्यूटी पार्लर पूरी तरह से जल गया। आसपास के शोरूम संचालक और ग्राहक भी सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। आग से सिगरा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। भवन के ऊपरी मंजिल पर कुछ लोग फंस गए, जिन्हें फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रेस्क्यू किया। कोई झुलसा नहीं है। हाइड्रोलिक क्रेन भी मंगाई गई थी, लेकिन कर्मियों ने सूझबूझ से लोगों को बचाया। भवन में आग से बचाव संबंधित कोई उपकरण नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article