{"_id":"69fe4d508cdb2ccde70528c2","slug":"a-fine-of-rs-5-lakh-was-imposed-on-a-commercial-complex-in-sigra-varanasi-news-c-20-vns1056-1384858-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सिगरा में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर लगा पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सिगरा में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर लगा पांच लाख का जुर्माना
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्थित निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी करना कार्यदायी संस्था को भारी पड़ गया। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में अनियमितताएं मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित संस्था पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
मेयर और नगर आयुक्त ने निर्माण स्थल की अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए मेयर ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तकनीकी पहलुओं की समीक्षा के दौरान पाया कि कार्यदायी संस्था द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से पांच लाख रुपये का अर्थदंड लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लेआउट और अब तक हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मेयर ने कहा कि सिगरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है, जिसे जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अभियंता और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।