फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A drug dealer committed suicide by consuming poisonous substance in a hotel

Varanasi News: होटल में दवा व्यापारी ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Thu, 13 Mar 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A drug dealer committed suicide by consuming poisonous substance in a hotel
सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी में राजकमल होटल के कमरे में दवा व्यापारी ने चूहे मारने की दवा खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कमरे से चूहे मारने की दवा, शराब की बाेतल और सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे के अंदर और बाहर छानबीन की। सीसी कैमरे भी खंगाले गए।
प्रयागराज के दरियाबाद निवासी अंकित अग्रवाल (46) दवा व्यवसायी था। 10 मार्च की रात वह होटल में ठहरा था। सोमवार रात होटलकर्मी से एक बोतल पानी मंगवाया और फिर कोई सर्विस नहीं ली। मंगलवार सुबह से रात तक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बुधवार सुबह सफाई कर्मी ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन उत्तर नहीं मिला तो मैनेजर को सूचना दी।
विज्ञापन

संदेह के आधार पर रोशनदान से झांका तो अंकित बेड पर अचेतावस्था में था। पुलिस को सूचना दी गई। किसी तरह दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर कमरे में दाखिल हुई। सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सुसाइड नोट में लिखा कि प्रयागराज के रहने वाले अमित और विजय ने उससे व्यापार के लिए 70 लाख रुपये लिए, लेकिन लौटा नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव बनाने पर प्रताड़ित करते हैं। इतना प्रताड़ित कर चुके हैं कि अब आखिरी रास्ता मौत ही है। बहुत दबाव है। अन्य भी कई बातें लिखी हैं। सिगरा पुलिस ने अंकित के परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed