{"_id":"5e1b357d8ebc3e880c79e070","slug":"a-big-accident-averted-due-to-timely-vigil-in-the-kashi-vishwanath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में समय रहते सतर्कता बरतने से बचा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में समय रहते सतर्कता बरतने से बचा बड़ा हादसा
Sun, 12 Jan 2020 08:38 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 12 Jan 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में समय रहते सतर्कता बरतने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मंदिर परिसर के रेड जोन में गली में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के तुरंत बाद गली में जा रहे श्रद्धालुओं को एक तरफ कर तत्काल ज्ञानवापी कंट्रोल रूम को सूचित किया गया जिस पर तत्काल बिजली बंद करवाकर कंट्रोल रूप से आए फायर सर्विसेज ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उस दौरान सुरक्षा बाबत गेट नंबर एक ढुंढिराज राज द्वार बंद कर द गया था । हालांकि, फिर कुछ देर बाद रास्ता चालू कर दिया गया।