फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a Ambulance take fir and burn while he ride, driver saves five life

वाराणसी में चलती एंबुलेंस में लगी आग, ड्राईवर की होशियारी से जच्चा-बच्चा सहित पांच की बची जान

Tue, 09 May 2017 07:01 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 09 May 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
a  Ambulance take fir and burn while he ride, driver saves five life
कुछ ही क्षण में एंबुलेंस जल कर राख - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सिगरा फातमान रोड पर मंगलवार सुबह चलती एंबुलेंस में आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में एंबुलेंस जल कर खाक हो गई। इस घटना में सबसे अच्छी बात यह रही कि ड्राईवर ने होशियारी दिखाते हुए जच्चा-बच्चा सहित पांच लोगों की जान बचा ली।
विज्ञापन


हादसा तब हुआ जब यह एंबुलेंस कबीरचौरा ‌महिला अस्पताल से बीएचयू जा रही थी। दमकल की गाड़ियां जब तक वहां पहुंचती तबतक एंबुलेंस जल कर राख हो गई थी। एंबुलेंस में लगी आग को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। ड्राईवर ने होशियारी नहीं दिखाई होती तो छह दिन के नवजात के साथ पांच लोग जिंदा जल जाते। ड्राईवर धीरेंद्र  ने न केवल उन्हें जल्द से जल्द एंबुलेंस उतारा बल्कि जल्द ही उन्हें दूसरी गाड़ी से बीएचयू के लिए  भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धीरेंद्र ने बताया कि सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर कबरीचौरा अस्पताल से निकले। बच्चे की हालत ज्यादा खराब थी,वह ऑक्सीजन पर था। एंबुलेंस में बच्चे की मां के साथ उनके दो रिश्तेदार एक मेडिकल टेक्नीशियन था।

मरीज बलिया जिले के रहने वाले थे। गाड़ी जैसे ही फातमान रोड पर पहुंची तो इंजन से धुंआ निकलते दिखा। दो सेकेंड में धुंआ ज्यादा तेज हो गया।  मैंने एक पल गवाए गाड़ी रोक दी और मेडिकल टेक्नीशियन को इशारा कर दिया। उसने झट से दरवाजा खोला और बच्चे सहित सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। 

...नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा

a  Ambulance take fir and burn while he ride, driver saves five life
कुछ ही क्षण में एंबुलेंस जल कर राख - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते वाहन को चारो तरफ से आग ने घेर लिया। एंबुलेंस में कई जरूरी कागजात थे जो जलकर नष्ट हो गए। आज सुबह ही एंबुलेंस में 40 लीटर तेल भरा गया था। ड्राइवर को हल्की चोटें आईं हैं। सीएमओ डॉ बी.बी सिंह ने बताया कि सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आग किन कारणों से लगा इसकी पड़ताल करने के लिए लखनऊ से फोरेंसिक दल आ रही है। शुरुआती चरण में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बता दें कि वाराणसी में 102 के 38 एंबुलेंस जबकि 18 के 19 एंबुलेस सेवा में है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed