फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A 7-hour-long wrestling showdown:proved superior to every other move, as Kashi pinned Chandauli to emerge victorious.

Varanasi News: 7 घंटे का दंगल, हर दांव पर भारी पड़ा धोबिया पछाड़, चंदौली को चित कर काशी विजेता

Tue, 20 Oct 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A 7-hour-long wrestling showdown:proved superior to every other move, as Kashi pinned Chandauli to emerge victorious.
चिरईगांव ब्लॉक के खरगीपुर ग्राम पंचायत स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को पू - फोटो : Archive
काशी के सुनील को मिला 51 हजार का इनाम, 30 मिनट का अंतिम मैच 13 मिनट ही चला
विज्ञापन

नंबर गेम :
60 पहलवानों ने किया दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरईगांव। काशी की दंगल परंपरा का एक रूप चिरईगांव में देखने को मिला। 60 से ज्यादा हट्टे-कट्टे कुश्ती खिलाड़ियों के दांवपेच से पूरे सात घंटे तक अखाड़े के आसपास मिट्टी का गुबार उड़ता रहा। ब्लॉक के खरगीपुर ग्राम पंचायत में भगवती धाम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार सुबह 11 बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक पूर्व ग्राम प्रधान दिवंगत शरण शंकर सिंह नेपाली की याद में विराट कुश्ती दंगल हुआ। इसमें धोबिया पछाड़ सभी दावों पर भारी पड़ गया।
बनारस के सुनील पहलवान ने 30 मिनट की कुश्ती पूरा होने से 17 मिनट पहले ही चंदौली के संजय पहलवान को धोबिया पछाड़ दांव से चित कर दिया और 51 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम कर लिया। ये ही दंगल की अंतिम कुश्ती थी। इस मैच में दोनों पहलवानों के बीच 13 मिनट तक जोरदार मुकाबला हुआ। पहले संजय ने सुनील पर ढाक दांव लगाने की कोशिश की, लेकिन सुनील ने फुर्ती से उसका बचाव कर पलटवार किया और सधे धोबिया पछाड़ दांव से संजय को पटखनी दे दी।
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में सारनाथ अखाड़े के अंकित पहलवान ने छाही के अंकित को काला जंग दांव लगाकर पटक दिया। अजगरा के आशीष पहलवान ने मुगलसराय के आयुष को ढाक दांव से चित कर विजय हासिल की। बरेका के शोभनाथ और बजरंग नगर के अवनीश पहलवान के बीच भी काफी जोरदार कुश्ती हुई। पहलवानों के शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल की शुरुआत से पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता अवधेश पाठक ने पहलवानों का हाथ मिलाया। इन्होंने कहा कि कुश्ती से उनका विशेष लगाव रहा है। उन्होंने क्षेत्र में 12 अखाड़ों का जीर्णोद्धार कराया था। कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का बड़ा हिस्सा है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। रेफरी की भूमिका में लालबहादुर पहलवान, संतोष पहलवान रहे। संचालन फौजी शत्रुघ्न सिंह ने किया। इस दौरान सभासद सुबास यादव, पप्पू तिवारी, मनोज प्रधान, संजीव सिंह, गौरव सिंह, जय प्रकाश, मूसे सरदार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article