फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पति भी झुलसा

महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पति भी झुलसा

Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रोहनिया। रोहनिया थाना क्षेत्र के बैरवन में शनिवार की सुबह एक वर्ग विशेष द्वारा पति को पीटने और मड़ई उजाड़ने से क्षुब्ध अमरनाथ सेठ की पत्नी पूनम (30) ने खुद को आग लगा ली। उसे बचाने में पति भी झुलस गया। मौके पर जुटे हमलावर यह मंजर देख भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंच गई। झुलसे पति ने आरोप लगाया कि एक वर्ग विशेष के लोगों ने दोनों को जिंदा जलाने का प्रयास किया था। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि पीडि़त दंपती के बेटे के मुताबिक उसकी मां ने खुद आग लगाई है और उसे बचाने में पिता झुलसा है।
विज्ञापन

बैरवन में कब्रिस्तान के समीप दस दिन पहले मोहनसराय से आकर मजदूर अमरनाथ (36) प्लास्टिक की मड़ई बनाकर परिवार के साथ रहने लगा। एक दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने जमीन से हटने को कहा लेकिन थोड़े विवाद के बाद मामला शांत हो गया। सुबह वही लोग जुटे और कब्रिस्तान की जमीन पर अपना दावा करते हुए अमरनाथ की मड़ई तोड़ दी। विरोध करने पर मजदूर को पीटने लगे। पति को पिटता देख पूनम ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन

पुलिस ने झुलसे दंपति को कबीरचौरा अस्पताल मेें भर्ती कराया। पूनम की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसएसपी अजय कुमार मिश्रा और एसपी ग्रामीण प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। झुलसे पति ने आरोप लगाया कि विरोधियों ने उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। एसएसपी ने अमरनाथ के बेटे विक्रम (08) से पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि पापा को पिटता देख मम्मी ने गैलन में भरा मिट्टी का तेल अपने शरीर पर उड़ेल लिया और माचिस से आग लगा ली। आग लगने पर जब वह दौड़ने लगी तो पिता आग बुझाते समय झुलस गए। इस मामले में पुलिस ने गांव के चौकीदार के पुत्र विजेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दंपति ने पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश
वाराणसी। एसएसपी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लगभग पांच साल पहले दादा द्वारा पुश्तैनी जमीन में हिस्सा न देने पर अमरनाथ की पत्नी पूनम कुएं में कूद गई थी। लगभग तीन साल पहले गांव में विवाद होने पर अमरनाथ सेठ ने खुद को चाकू मार लिया था। अमरनाथ ने अपने हिस्से की जमीन बेचकर पैसा अपने साले के खाते में रखा है। दंपति मोहनसराय में किराए पर रहते थे। ग्राम प्रधान ने कुछ दिन पहले उन्हें बैरवन में आबादी की जमीन पर रहने की इजाजत दी थी। एसएसपी के मुताबिक इस मामले में दंपति के खिलाफ भी आत्महत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डीएम से ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत की गई है। इधर विहिप के प्रांतीय मंत्री महेंद्र सिंह चंदेल ने घटना में शामिल हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed