फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बजरंगी गैंग से भयभीत महिला हुई भूमिगत

बजरंगी गैंग से भयभीत महिला हुई भूमिगत

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मुन्ना बजरंगी गैंग से भयभीत महिला तरना स्थित अपने घर में ताला बंदकर भूमिगत हो गई है। इस मामले में पुलिस बजरंगी गैंग से जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तरना निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि भरलाई मौजा में आराजी संख्या 153 में उसकी जमीन है। आरोप लगाया कि पांच मार्च को मुन्ना बजरंगी गैंग के लोगों ने धोखाधड़ी से जमीन का सट्टा करा लिया था। इसके बाद जमीन पर कब्जा करने के लिए 24 अप्रैल को दीवार ढहा दी गई। विरोध करने पर जेल में बंद बदमाश का नाम लेते हुए गुर्गों ने महिला को मारापीटा और दो लोगों ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर शिवपुर पुलिस ने मुन्ना बजरंगी समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत 14 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। सुबह महिला ने अपने मकान के इर्द-गिर्द कुछ अज्ञात लोगों को मंडराते हुए देखकर भयभीत हो गई। वह घर में ताला बंदकर कहीं चली गई। इस बारे में एसपी क्राइम ब्रांच कमलेश दीक्षित का कहना है कि भुक्तभोगी महिला को बयान के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed