{"_id":"140-95249","slug":"Varanasi-95249-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर हुए सक्रिय, मासूम की हालत सुधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर हुए सक्रिय, मासूम की हालत सुधरी
Varanasi
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कबीर चौरा अस्पताल में हंगामे के दूसरे दिन बलात्कार पीड़ित मासूम के इलाज में डाक्टरों की टीम सक्रिय नजर आई। इस दिन उसके उपचार के लिए तीन डाक्टरों की टीम गठित कर दी गई। गुरुवार को मासूम की हालत में सुधार भी नजर आया। इसकी पुष्टि स्वयं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. कृष्ण प्रिया शुक्ला ने की। अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि मासूम के चार परिजनों को भी भोजन मुहैया कराया जाएगा।
मिर्जामुराद इलाके में रविवार की रात बलात्कार के बाद छह साल की मासूम को परिजनों ने सोमवार को कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया था, मगर आरोप है कि मामूली उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे अन्यत्र भेज दिया। हालत बिगड़ने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसे फिर कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम के पिता की मानें तो दोबारा भर्ती कराने के बाद भी मासूम के इलाज में लापरवाही की गई। इस मामले की जानकारी मिलने पर नगर के व्यवसायियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ का घेराव कर दिया। उन्होंने जमकर नारे लगाए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद मासूम का अल्ट्रासाउंड कराया गया।
इधर, गुरुवार को चिल्ड्रेन एकेडमी की प्राचार्या नायका महापात्रा और सहयोगी विकास मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर मासूम को फल और जूस दिया। इस दौरान प्राचार्या ने पीड़ित बच्ची की चिकित्सा और शिक्षा का भार खुद वहन करने का वादा किया। इस मामले में युवा कांग्रेस नेता अरविंद मिश्रा, शरद पांडेय और राघवेंद्र चौबे ने सीएमएस से मुलाकात की। उन्होंने मासूम का बेहतर इलाज कराने, डाक्टरों का पैनल बनाने, मेडिकल बुलेटिन जारी करने के लिए पत्रक दिया। इस बाबत सीएमएस डा. कृष्ण प्रिया शुक्ला का कहना है कि मासूम के इलाज में अस्पताल की ओर से कोताही नहीं बरती जा रही है। बेहतर से बेहतर दवा दी जा रही है। बच्ची के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उधर, थानाध्यक्ष दिनेश चंद मिश्रा का कहना है कि धमकी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के पिता हरीलाल के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई की गई है। उसे विधि मुताबिक पाबंद भी किया जाएगा।