फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नामित पार्षदों के चयन से सपा में छिड़ी जंग

नामित पार्षदों के चयन से सपा में छिड़ी जंग

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम में 10 पार्षदों के नामित करने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी में अंदरूनी कलह तेज हो गई है। पार्टी के नेताओं ने महानगर अध्यक्ष पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया है।
विज्ञापन

नवापुरा में विकास प्राधिकरण बोर्ड के नामित सदस्य नसरुल्लाह के नेतृत्व में हुई बैठक में वक्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डा. ओपी सिंह पर मनमाने तरीके से पार्षदों को नामित कराने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे लोगों को भी सूची में शामिल किया गया है जो सपा के कभी सदस्य नहीं रहे। ऐसे लोगों के नाम सूची में शामिल हैं जो राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर सूची को रद्द करने की मांग की गई। राजेश अग्रहरि, ज्ञानचंद्र यादव, वशीर अहमद, ओमप्रकाश गुप्ता, कुंवर यादव, जैनुल आब्दीन, शमीम अहमद, विकास यादव बच्चा आदि मौजूद रहे। बाबू लाला यादव की अध्यक्षता में शिवपुर में हुई उत्तरी विधानसभा इकाई की बैठक में नेताओं ने आरोप लगाया कि बसपा में रहे एक नेता को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का महामंत्री बना दिया गया। पार्टी के लिए मरने-मिटने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर पार्टी के बाहर के लोगों को पार्षद नामित कर दिया गया है। बैठक में अजय पटेल, अरविंद सिंह, कैलाश यादव, शशि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पार्टी नेता जयप्रकाश गुप्ता ने भी नामित पार्षदों की सूची पर सवालिया निशान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed