{"_id":"140-87522","slug":"Varanasi-87522-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद समेत चार पर बलात्कार का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद समेत चार पर बलात्कार का मुकदमा
Varanasi
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्थित एक कालोनी में रहने वाली महिला की शिकायत पर गुरुवार को लल्लापुरा वार्ड के सभासद मकबूल आलम समेत चार लोगों के खिलाफ सिगरा थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पति से तलाक के बाद अकेले रहने वाली उक्त महिला का करीब डेढ़ साल पहले सभासद से संपर्क हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर सभासद ने उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। उसने महिला की चाय-पान की दुकान बिकवा दी। तलाक के दौरान मिले करीब तीन लाख रुपये और गहने भी हड़प लिए। पैसे मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। सभासद के परिवार एवं उसके कई दोस्त भी उसे परेशान कर रहे हैं। बुधवार को उसने सिगरा थाने में शिकायत की थी। सिगरा थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव का कहना है कि शिकायत के बाद सभासद मकबूल आलम समेत चार के खिलाफ बलात्कार समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़त महिला का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मकबूल आलम का कहना है कि महिला ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाया है। वह संपत्ति हड़पना चाहती है।