फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सरकार की आमद मरहबा से गूंज उठे इलाके

सरकार की आमद मरहबा से गूंज उठे इलाके

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को मुसलिम बहुल इलाके सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंज उठे। विभिन्न इलाकों में जुलूसे मोहम्मदी निकालकर पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद के जन्मदिन की खुशियां मनाई र्गइं। जलसे में उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने की नसीहत की। नातिया मुकाबले में अंजुमनों ने बारगाहे रिसालत में नातों और दुरूदों सलाम का नजराना पेश किया।
विज्ञापन

मरकजी यौमुन्नबी कमेटी के तत्वावधान में देर रात हड़हा मैदान से कमेटी अध्यक्ष सैयद शकील अहमद बबलू और सेक्रेटरी जियाउद्दीन अहमद की देखरेख में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। छत्तातले, नारियल बाजार, दालमंडी, नईसड़क, कुरैशाबाद, फाटक शेख सलीम, कारी साहब की मस्जिद, बिस्मिल्लाह खां रोड होते हुए जुलूस बेनियाबाग स्थित नवाब यूसुफ मरहूम के कुएं पर समाप्त हुआ। यहां जलसे को मौलाना सूफी मो जकीउल्लाह असदुल कादरी ने खिताब किया। बाद में स्टेज पर दर्जनों अंजुमनों ने सरकार की आमद पर नाते पाक का नजराना पेश किया। आल इंडिया जमाअत रजाए मुस्तफा की ओर से रेवड़ी तालाब स्थित बाजार सदानंद में बाद नमाजे इशा काजी ए शहर मुफ्ती गुलाम यासीन की सदारत और मौलाना गुलजार इस्माइल के मुख्य आतिथ्य में जलसे का आयोजन किया गया। इसमें मौलाना अख्तर रजा बरेलवी उर्फ अजहरी मियां, मुहम्मद गयासुर्रजा, मुफ्ती मोइनुद्ददीन फारुकी प्यारे मियां, बशीर अहमद मुरादाबाद, गुलाम नबी रामपुर समेत कई उलेमाओं ने नबी की जिंदगी पर रोशनी डाली। गुलजार अंजुमन ने नात पेश की। निजामत मौलाना फूल मुहम्मद नेपाल ने की।
विज्ञापन


रेवड़ी तालाब से आज उठेगा जुलूस जुलूस
वाराणसी। शुक्रवार 12 रबिउल अव्वल को ईद मिलादुन्नबी पर रेवड़ी तालाब समेत कई मुसलिम इलाकों से जुलूसे मोहम्मदी निकाले जाएंगे। सुबह सात बजे रेवड़ी तालाब से उठने वाला जुलूस मदनपुरा, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, पियरी, नई सड़क, रामापुरा होते हुए रेवड़ी तालाब मैदान पर पहुंचकर काजी ए शहर मुफ्ती गुलाम यासीन की दुआ के साथ समाप्त होगा। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी जुलूस निकलेंगे और रात में जलसे तथा नातिया मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed