{"_id":"140-82618","slug":"Varanasi-82618-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्मभूमि विवाद के अभियोजन अधिकारी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्मभूमि विवाद के अभियोजन अधिकारी का निधन
Varanasi
Updated Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। वरिष्ठ अधिवक्ता और रामजन्म भूमि अयोध्या विवाद में अभियोजन अधिकारी रहे पंडित राजेश्वरनाथ पांडेय 78 वर्ष का बांसफाटक स्थित आवास पर रविवार को निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलने पर सेंट्रल बार एसोसिएशन ने शोकसभा आयोजित कर वरिष्ठ अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी और शोक में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। यूपी एडवोकेट क्लब ने भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि हमने एक अच्छे विधि के जानकार को खो दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र मनोज पांडेय ने हरिश्चंद्र घाट पर दी। इस दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक घाट पर मौजूद रहे। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन