{"_id":"140-81540","slug":"Varanasi-81540-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर को चार्जशीट
Varanasi
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने बेनियाबाग स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (थ्री पी) के तहत संचालित कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस परिप्रेक्ष्य में नगर आयुक्त आरपी सिंह ने गुरुवार को बेनियाबाग अस्पताल और जोन कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर को चार्जशीट जारी किया गया। इससे पहले उन्होंने मलदहिया, लोहामंडी, लहुराबीर, चेतगंज का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
बेनियाबाग में निरीक्षण के दौरान अस्पताल और जोन कार्यालय में गंदगी मिली। यहां कोई कर्मचारी काम पर नहीं मिला। नगर आयुक्त ने बताया कि क्षेत्र के सुपरवाइजर को लापरवाही के आरोप में चार्जशीट जारी किया गया। बेनिया में तैनात सभी सफाईकर्मियों को सफाई करने के लिए कहा गया। नगर आयुक्त शिवाला भी गए जहां सीवर ध्वस्त होने तथा नालियां जाम होने से उसका पानी रास्ते में बहता हुआ मिला। जलकल के महाप्रबंधक को सीवर मरम्मत तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई कराने के लिए कहा गया। निगम के मुख्य अभियंता को क्षतिग्रस्त सड़क पर तत्काल पैच वर्क कराने के लिए कहा गया है। ताकि ताजिया ले जाने में परेशानी न हो। रात में एडीएम सिटी ने विभागीय अफसरों के साथ शिवाला क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने जाम सीवर की सफाई, सड़कों की मरम्मत और सफाई कराने के लिए कहा। इसके बाद ताजियेदारों के साथ बैठक कर शिकायतें सुनी।