{"_id":"140-80690","slug":"Varanasi-80690-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथावाचक से मांगी तीन लाख रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथावाचक से मांगी तीन लाख रंगदारी
Varanasi
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सरायनंदन खोजवां के रहने वाले कथा वाचक प्रभाकर त्रिपाठी से मुहल्ले के दो दबंगों ने तीन लाख रुपये रंगदारी मांगी है। इस मामले में कथावाचक ने आईजी जोन से संपर्क किया। उनके आदेश पर भेलूपुर पुलिस ने रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर दो नामजद लोगों को हिरासत में ले लिया है।
कथावाचक प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि उनको देहरादून में 16 से 24 नवंबर तक भागवत कथा के लिए जाना है। इस बीच मुहल्ले के दो दबंगों राजेश उर्फ राजीव उपाध्याय और रजनीश उर्फ सोनू ने उनसे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगना शुरू कर दिया। पैसा नहीं देने पर कथावाचक के पुत्रों को अगवा कर हत्या करने की धमकी तक दी गई। धमकी से भयभीत कथावाचक ने आईजी जोन से संपर्क किया। आईजी ने पूरी बात सुनने के बाद भेलूपुर थाने को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। भेलूपुर पुलिस ने कथावाचक से पूछताछ करने के बाद रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी सारंगधर द्विवेदी का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।