फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मासूम को असलहा सटा मां के जेवरात लूटे

मासूम को असलहा सटा मां के जेवरात लूटे

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र की बृज इनक्लेव में सोमवार की शाम बैंक के सहायक प्रबंधक के नौ साल के बेटे को असलहा सटाकर बदमाशों ने उनकी पत्नी की चेन बाली और पर्स लूट लिया। सहायक प्रबंधक ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन

बृज इनक्लेव कालोनी निवासी राजीव रंजनम चंदौली स्थित एक बैंक में सहायक प्रबंधक हैं। सोमवार को सहायक बैंक प्रबंधक अपनी ड्यूटी पर गए थे। इस बीच अपराह्न लगभग तीन बजे पत्नी काजल अपने नौ साल के बेटे गणेश और पुत्री के साथ सुंदरपुर बाजार में सामान खरीदने गई थीं। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर घर लौट रही थीं। इसी बीच बृज इनक्लेव कालोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को घेर लिया। उन्होंने नौ साल के बेटे की कनपटी पर असलहा सटाकर आतंकित कर दिया। इसके बाद महिला के गले से चेन, बाली और पर्स छीन लिए। पर्स में मोबाइल और रुपये भी थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। भयभीत महिला ने घर पहुंचकर घटना से अपने पति को अवगत कराया। पति ने शाम को भेलूपुर थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस लुटेरों की तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed