फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब बारहवीं तक के विद्यार्थियों का डाटा होगा ऑनलाइन

अब बारहवीं तक के विद्यार्थियों का डाटा होगा ऑनलाइन

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत अब बारहवीं तक के विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन होगा। भोपाल में पिछले दिनों हुई राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब तक आठवीं तक के विद्यार्थियों की ही डाटा फीडिंग होती थी।
विज्ञापन

खास यह है कि इसमें अब बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। यह व्यवस्था इसी सत्र से लागू होगी। डाटा फीडिंग के तहत विद्यार्थियों के अलावा स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं जैसे भवन, शिक्षकों की संख्या, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल का मैदान, शौचालय और पेयजल आदि की व्यवस्था का भी विवरण होगा। शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों का भी विवरण दर्ज होगा, ताकि यह पता चल सके कि विद्यालयों में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं। क्षेत्रों में विकास के लिए विद्यालय और बच्चे कितनी रुचि ले रहे हैं। इसका भी जिक्र होगा। बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में प्रक्रिया को अमल में लाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed