फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दबंगों ने मुसहरों को जमीन से किया बेदखल

दबंगों ने मुसहरों को जमीन से किया बेदखल

Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लोहता। लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी में दबंगों ने गुरुवार की दोपहर खुलेआम तांडव किया। वर्षों से सड़क के समीप जमीन पर आबाद मुसहरों के सामानों को फेंकने के बाद उनके परिवार की चार महिलाओं को पीटकर खदेड़ दिया। शिकायत करने पर पुलिस ने मुसहरों को डांटकर भगा दिया। दबंगों के कब्जे का खेल पूरा होने पर पुलिस ने मुसहर परिवार के आठ और दबंगों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसडीएम और सीओ भी मुआयना की खानापूर्ति कर चले गए। पिछले साल भी दबंगों ने मुसहरों को उजाड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

भट्ठी स्थित रोड के समीप लगभग एक बिस्वा जमीन पर मुसहर फूलचंद, लालजी, सुरेंद्र, पप्पू,रमेश और शनि का परिवार वर्षों से आबाद है। गुरुवार की सुबह अचानक दबंग मुसहरों के पास पहुंचे। उन्होंने फिल्मी स्टाइल के खलनायक की तरह मुसहरों के खाने को पानी में फेंक दिया। इसके बाद उनकी प्लास्टिक के घरौंदों को उजाड़ना शुरू किया। विरोध करने पर दबंगों ने तपेसरा,बदर, सीता और नगीना को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पीडि़त मुसहर थाने पर गए तो पुलिस ने उनको डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान रामबली पटेल ने बताया कि उनकी पत्नी आशा और रमाशंकर पटेल के नाम लहरतारा के एक व्यक्ति से 29 अगस्त 2011 को 10-10 एयर जमीन रजिस्ट्री करायी गई थी। पिछले साल भी उन्होंने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी लेकिन जिलाधिकारी के हस्तक्षेप करने पर सफलता नहीं मिल सकी। तय हुआ कि इस जमीन पर कमरा बनाकर मुसहरों को दिया जाएगा। फिर भी कमरा बनाकर नही दिया गया। घायल महिलाओं का आरोप था कि उनकी टीवी तोड़ने के बाद दबंग जेवरात भी ले गए हैं। पुलिस ने पीडि़त मुसहरों तपेसरा, नगीना, दुलारी, सीता, राजकुमारी, गुलाबी, सरिता के साथ सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सभी को घसीटते हुए ले गई। मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने किरकिरी से बचने के लिए मुसहरों से जमीन खाली कराने आए रामबली बटेल,खंझाटी और भोनूू को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed