फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिला सीडीपीओ गिरफ्तार, जेल भेजी गईं

महिला सीडीपीओ गिरफ्तार, जेल भेजी गईं

Sat, 14 Jul 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 14 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लोहता (वाराणसी)। लोहता पुलिस ने फर्जीवाड़े के एक मामले में निलंबित बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को नाटकीय ढंग से शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। एसीजेएम चतुर्थ की अदालत ने जमानत का आधार नहीं पाते हुए सीडीपीओ को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गोकुलपुर मंडुवाडीह की रहने वाली बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम तारा राय, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री रज्जो देवी और सोनी के खिलाफ 22 जून 2011 को तत्कालीन बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता ने लोहता थाने में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सीडीपीओ ने दोनों आगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की नियुक्ति के दौरान उनकी मार्कशीट की जन्मतिथि में हेराफेरी की है। आरोप गंभीर मिलने पर शासन ने सीडीपीओ कुसुतारा को निलंबित कर दिया था। जबकि मुकदमे की जांच के दौरान दोनों आगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने अदालत से स्थगनादेश हासिल कर लिया था। शुक्रवार को लोहता पुलिस नाटकीय ढंग से निलंबित सीडीपीओ को लेकर एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने आरोपी के अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अरजी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed