फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निजी भूमि पर पार्किगिं को हरी झंडी

निजी भूमि पर पार्किगिं को हरी झंडी

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के लोनिवि व सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि शहर में जाम की समस्या समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द पार्किगिं स्थलों का टेंडर प्रक्रिया पूरी करें। शहर के अंदर निजी प्लाटों पर भी पार्किगिं खोले जाने की अनुमति देने को कहा। पत्रकारों से बातचीत में श्री पटेल ने कहा कि वे रात के समय शहर की सड़कों का निरीक्षण करेंगे। इससे सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण की सही जानकारी मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अफसर भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन

श्री पटेल ने कहा कि शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों को चालान करने का निर्देश अफसरों को दिया गया है। बाइक सवारों को न्यूनतम पेनाल्टी लगाने का आदेश है। यह पेनाल्टी सिर्फ नियम का पालन कराने के उद्देश्य से है। सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर यातायात नियम को तोड़ने वालों पर अंकुश लगाया जाएगा। पुलिस की अवैध वसूली रोकने के लिए शहर में तीन मोबाइल वीडियो टीमें भी घूमेंगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चौकाघाट फ्लाईओवर एक्सटेंशन के लिए पूर्व में बना प्रस्ताव मांगने के बाद भी स्थानीय प्रशासन उन्हें मुहैया नहीं करा सका है। यह प्रस्ताव नये सिरे से बनाने को कहा गया है। रेलवे से भी इस मुद्दे पर बात होगी कि वह अपनी थोड़ी जमीन इसके लिए दे दे। इससे पूर्व समीक्षा बैठक में श्री पटेल ने खोदाई के बाद शहर की सड़कों की मरम्मत तय सीमा के अंदर सुनिश्चित कराने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों को रीबोर कराए जाने की बात भी कही। बैठक में जिलाधिकारी समीर वर्मा तथा अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन


संवासिनियों की शादी के लिए मंत्री देंगे एक माह का वेतन
वाराणसी। प्रदेश के लोनिवि राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल अपना एक माह का वेतन जैतपुरा स्थित संवासिनी गृह की 31 संवासिनियों की प्रस्तावित शादी के लिए देंगे। कहा कि यह सहयोग शासन, प्रशासन की सहायता की श्रेणी में नहीं होगा। यह उनका व्यक्तिगत सहयोग है। कहा कि प्रशासन द्वारा संवासिनियों के विवाह की तिथि तय होने के बाद और जो भी जरूरत होगी वे अपने स्तर से पूरा करेंगे। बता दें कि संवासिनी गृह की 31 संवासिनियों के लिए वर की तलाश पूरी हो गई है। यह शादी अप्रैल में ही प्रस्तावित थी लेकिन प्रशासनिक अफसरों के तबादले के चलते टाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed