{"_id":"62284","slug":"Varanasi-62284-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू मौसम में पहली बार पारा पहुंचा 43 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू मौसम में पहली बार पारा पहुंचा 43 पर
Varanasi
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। चालू गरमी के मौसम में पहली बार बुधवार को तापमान चरम पर रहा। बाबतपुर मौसम कार्यालय में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। साथ ही लू भी औसतन साढ़े पांच किमी प्रति घंटा के रफ्तार से बही। मौसम विभाग के मई माह के दर्ज रिकार्ड पर नजर डालें तो इस वर्ष बीते दस वर्ष की तुलना में तपिश कुछ कम ही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक फिलहाल तपिश में तेजी का क्रम बने रहने के आसार हैं।
बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार, चालू माह में इससे पहले अधिकतम तापमान 42 . 8 डिग्री सेल्सियस मंगलवार को था। जबकि पहली मई को 42 .2 और सात मई को 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान था। अप्रैल माह की चार तारीख को भी 42 डिग्री तापमान रहा। सेटेलाइट से मिले चित्रों का विश्लेषण करते हुए बीएचयू के भू भौतिकी विभाग के मौसम विशेषज्ञ प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू - कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने के आसार हैं। उसके प्रभाव से गरमी से हल्की राहत देने लायक मौसम अगले चार - पांच दिनों में बन सकता है। उससे पहले क्षेत्रीय स्तर पर हवाओं की चक्रवाती गतिविधि बने या फिर गरम और नम हवाओं के मिलन की स्थिति बने तो सीमित स्थान पर अचानक तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। बहरहाल इसकी संभावना अगले 48 घंटे में नहीं दिख रही।
मौसम विभाग में मई माह में वाराणसी के अधिकतम तापमान का तुलनात्मक रिकार्ड
वर्ष तिथि अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
2011 10 45.0
2010 14 45.8
2009 01 46.5
2008 03 44.3
2007 25 44.8
2006 31 43.8
2005 26 45.9
2004 16 45.9
2003 31 44.9
2002 22 44.8