{"_id":"61513","slug":"Varanasi-61513-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंक मैनेजर का घर चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड बैंक मैनेजर का घर चोरों ने खंगाला
Varanasi
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की मानिक नगर कालोनी में सोमवार की रात चोरों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर राम अवतार राय का घर खंगाल डाला। गहने और नगदी समेत करीब आठ लाख की चोरी का दावा किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
इलाहाबाद बैंक के रिटायर्ड बैंक मैनेजर राम अवतार राय लहरतारा स्थित मानिक नगर कालोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। उनके बेटे अनिमेश महाराष्ट्र में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। सोमवार की रात रामअवतार, उनकी पत्नी और उनकी बहन भारमती घर में सो रहे थे। किसी समय चोर एक कमरे की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। ग्रिल गैस कटर से काटी गई थी। चोरों को इस बात की सटीक जानकारी थी कि गहनों वाली आलमारी उसी कमरे में है। अंदर घुसे चोरों ने पूरी आलमारी को खंगाल दिया। आलमारी खुली हुई थी और चाभी उसी में लटक रही थी। रामअवतार राय के मुताबिक सोने के करीब 20 तोला गहने और तकरीबन 12 हजार नगद चोरी हुए हैं। अन्य कमरों के सामान जस के तस थे। जाते समय चोरों ने तीन अन्य कमरों को बाहर से बंद कर दिया था। मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे रामअवतार टहलने जाने के लिए उठे तो पता चला कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। पीछे के रास्ते से जाकर उन्होंने दरवाजा खोला।