फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संजू सहाय ने तबले पर बनारसबाज की खूबियों का कराया एहसास

संजू सहाय ने तबले पर बनारसबाज की खूबियों का कराया एहसास

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा तट पर मंगलवार की रात पं. संजू सहाय ने तबले पर उठान, कायदा से बनारस घराने की खूबियों का एहसास कराया। बनारसबाज के अंदाज पर काशी के संगीत प्रेमी ही नहीं सात समंदर पार से आए विदेशी मेहमान भी फिदा नजर आए। संकट मोचन फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम तुलसी घाट पर किया गया।
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत के तबले के बनारस घराने के प्रवर्तक रहे पं. राम सहाय के प्रपौत्र पं. संजू सहाय ने शुरुआत तीन ताल में उठान से की। इसके बाद बनारसी ठेका उन्होंने बजाया। कायदा, बांट, रेला, टुकड़ा, गत, फर्द के बाद पुरानी बंदिशों को जब उन्होंने उंगलियों की थाप से साधा तब तालियों की बौछार गूंजने लगी। लंदन से अरसा बाद काशी अपने घर आए संजू अपनों के बीच कई बार भावुक नजर आए। उनका कहना था कि घर में बजाने और आदर पाने का यह मौका हमेशा याद रहेगा। वायलिन पर लहरा पं. सुखदेव मिश्र ने दिया। इससे पहले शुरुआत हुई सारंगी, वायलिन और तबले की युगलबंदी से। पं. सुखदेव ने वायलिन पर राग वाचस्पति की अवतारणा की। सारंगी पर संगीत मिश्र और तबले पर पं. किशोर मिश्र थे। अलाप, के बाद तीन ताल में मध्य लय की गत बजाकर इन कलाकारों ने विराम लिया। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, विधायक रवींद्र जायसवाल ने दीप जलाया। संचालन किया गोरखपुर विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के पूर्व डीन डॉ. राजेश्वर आचार्य ने। कलाकारों का स्वागत बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के हेड डॉ. वीएन मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed