{"_id":"140-146636","slug":"Varanasi-146636-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरों से कायल करने आ रही अदिति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरों से कायल करने आ रही अदिति
Varanasi
Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। धूम-3, मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्मों में गायकी पहचान बना चुकी गायिका अदिति सिंह शर्मा काशी में सुरों का जादू बिखरने और सबको कायल करने आ रही हैं। वे यहां 13 दिसंबर की शाम रोहनिया स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल के विशाल मुक्तांगन में आयोजित लाइव कं सर्ट में अपनी गायकी पेश करेंगी। रेडियो चैनल 93.5 रेड एफएम के इस कार्यक्रम में अमर उजाला भी प्रिंट पार्टनर है।
फिल्म ‘देव डी’ से बतौर पार्श्वगायिका बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदिति ने एक साल के भीतर ही नो वन किल्ड जेसिका, गेम और लव का द इंड फिल्मों में गायन करके खूब वाहवाही लूटी और वर्ष 2011 में मेरे ब्रदर की दुल्हन फिल्म में इनका गाना ‘छूमंतर’ से उन्होंने ख्याति की बुलंदियां छू लीं। वाराणसी में लाइव कंसर्ट में वह गायकी तो प्रस्तुत करेंगी ही, काशी के संगीत रसिकों से सीधा संवाद भी करेंगी। कार्यक्रम के दौरान हंसने, गुदगुदाने के लिए रेड एफएम की आरजे शालिनी, विशाल भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पास के जरिए ही होगा और पास रेडियो पर प्रतियोगिता माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं।