{"_id":"140-146304","slug":"Varanasi-146304-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार को चलेगी जबलपुर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार को चलेगी जबलपुर एक्सप्रेस
Varanasi
Updated Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से जबलपुर के लिए साप्ताहिक ट्रेन (गाड़ी संख्या 15177) का शुभारंभ होने जा रहा है। 6 दिसंबर को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं जबलपुर से मंडुवाडीह के लिए इस ट्रेन (गाड़ी संख्या 15178) का संचालन रविवार को होगा। ट्रेन की सीटों का आरक्षण एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
रेल बजट में जिन नई एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की गई थी उनमें वाराणसी-जबलपुर के बीच चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन भी शामिल थी। इसे पहले 17 अक्टूबर से ही चलाने की तैयारी थी पर किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हो सका। अब 6 दिसंबर से इसका परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह प्रत्येक शनिवार को जबलपुर के लिए रवाना होगी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली बापू धाम एक्सप्रेस के रैक का इस्तेमाल कर यह ट्रेन चलाई जाएगी। इसके भव्य उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ठुमरी गायक पं. छन्नू लाल मिश्र को आमंत्रित किया गया है। 12 कोच की इस ट्रेन में एक थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच हैं।
इनसेट.....
पहले दिन देर से होगी रवाना
वाराणसी। मंडुवाडीह स्टेशन पर 6 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे उद्घाटन समारोह होगा। यही कारण है कि पहले दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 8:25 से देर से रवाना होगी। मंडुवाडीह प्रतिनिधि के अनुसार उद्घाटन की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को डीआरएम अजय विजयवर्गीय, सीनियर डीसीएम सीएल साह, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डीके मौर्या ने मंडुवाडीह स्टेशन का निरीक्षण किया। इसमें मालगोदाम के समीप मंच बनाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
मंडुवाडीह-जबलपुर
- शनिवार की सुबह 8:25 बजे मंडुवाडीह से रवाना, रात 10 बजे पहुंचेगी जबलपुर।
- रविवार की सुबह 10 बजे जबलपुर से चलकर रात 8:45 बजे पहुंचेगी मंडुवाडीह।
- कटनी, मैहर, सतना, इलाहाबाद, ज्ञानपुर रोड आदि होंगे बीच के स्टेशन।