{"_id":"140-144083","slug":"Varanasi-144083-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान
Varanasi
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुवार को ग्रामीण इलाकों में भी देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने नदी, पोखरों और तालाबों की सफाई की और दीप जलाए। कैथी स्थित मारकंडेय धाम में गंगा-गोमती संगम पर दीपदान किया गया। यहां सवा लाख दीप जलाए गए। देर रात भोजपुरी कलाकारों ने भजन पेश किया। चौबेपुर क्षेत्र में ढकवां घाट, चंद्रावती, हनुमान मंदिर चौबेपुर में दीपदान हुआ। रामनगर के बलुआ घाट पर मां गंगा दैनिक आरती सेवा समिति की ओर से महाआरती की गई। यहां 21000 दीप जलाए गए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
श्रीनारायण द्विवेदी ने लोगों को गंगा रक्षा का संकल्प दिलाया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष तपेश्वर चौधरी की अगुवाई में गंगा घाटों की सफाई की गई। इस मौके पर सोमनाथ बारी, गौरी जायसवाल, जसबीर सिंह मौजूद रहे। उधर, देव दीपावली महोत्सव के मौके परबलुआघाट पर सुंदर कांड का पाठ और शाम को कीर्तन हुआ। इस मौके पर कृष्णचंद्र सिंह, रघुनाथ तिवारी, राजाराम, राजकुमार आदि मौजूद रहे। रामेश्वर में विधायक महेंद्र पटेल ने वरुणा की आरती की। महंत मद्रासी बाबा और पुजारी अन्नू तिवारी की देखरेख में 11 बटुकों ने शिवार्चन किया।
चिरईगांव क्षेत्र के सलारपुर में लोगों ने तालाब की सफाई की और शाम को तालाब की सीढि़यों पर 5100 दीप जलाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय मौर्य, लल्लू अग्रहरि, सीताराम, संजय मिश्र, गोपाल, ओमप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। चिरईगांव बाजार और पंचायत भवन पर दीपदान का आयोजन किया गया। जाल्हूपुर में कच्चा बाबा आश्रम और मंदिरों में दीप जलाए गए। हरहुआ के हरहुआ बाजार, मंसापुर, रामसिंहपुर, कोईराजपुर, वाजीदपुर, दासेपुर, धनेसरी गांव में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। इस मौके पर अनिल सिंह, अजय सिंह, अशोक, महेंद्र, अनुपम, देवेश, कैलाश आदि मौजूद रहे। दानगंज के नियार में गोमती नदी के घाट के अलावा नाद नदी के गोला घाट पर दीपदान किया गया।