{"_id":"140-142220","slug":"Varanasi-142220-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को सौंपे गए प्रत्याशियों के रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को सौंपे गए प्रत्याशियों के रिकार्ड
Varanasi
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के दस्तावेज रविवार को पुलिस को सौंप दिए गए। वहीं, सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
यूपी कालेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री और संकाय प्रतिनिधि पद पर चुनाव के लिए कुल 28 विद्यार्थियों ने शनिवार को नामांकन किया था। रविवार को सभी प्रत्याशियों के रिकार्ड संबंधित थानों में भेजे गए। चुनाव अधिकारी डा. मनीष कुमार सिंह ने बताया कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि का पुलिस से सत्यापन कराना अनिवार्य है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामों की घोषणा की जाएगी। 14 अक्तूबर को अपराह्न दो बजे तक नाम वापसी होगी और तीन बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।