Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बायो कचरा निस्तारण के लिए लगेंगे इंसीनरेटर

बायो कचरा निस्तारण के लिए लगेंगे इंसीनरेटर

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल के अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए अलग-अलग जगहों पर दो इंसीनरेटर (ट्रीटमेंट प्लांट) लगेंगे। एक प्लांट गाजीपुर में और दूसरा इलाहाबाद के पास हंडिया में लगेगा। इसके लिए जगह की तलाश कर ली गई है। गंगा-वरुणा समेत अन्य सहायक नदियों में बायो वेस्ट बहाने से रोकने के लिए यह योजना बनाई गई है और इसका प्रस्ताव पर्यावरण मंत्रालय को भेजा गया है। वहां से एनओसी मिलने के बाद इन प्लांटों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नर्सिगिं होम और अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल बायो वेस्ट को फिलहाल नालों के जरिए गंगा और उसकी सहायक नदियों में धड़ल्ले से बहाया जा रहा है। हाल में ही हुई जांच के बाद इसका खुलासा होने पर पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वाराणसी समेत आसपास के 402 अस्पतालों को नोटिस जारी कर चेताया था कि अगर उनका रवैया न बदला तो लाइसेंस रद करने की संस्तुति की जाएगी। इस बीच बोर्ड ने दो जगहों पर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना तैयार की है। इसकी पुष्टि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. मोहम्मद सिकंदर ने की। उन्होंने बताया कि गंगा और अन्य नदियों में बायो वेस्ट बहने से रोकने के लिए इंसीनरेटर लगाने का निर्णय लिया गया है। गाजीपुर और हंडिया में दो जगह प्लांट लगाए जाएंगे। एक प्लांट वाराणसी के मोहन सराय में खोला जा चुका है। डॉ. सिकंदर का कहना है कि दो और प्लांट लगने के बाद बायो वेस्ट के निस्तारण में आसानी हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधनों पर सख्ती की जाएगी, ताकि वो ट्रीटमेंट प्लांट में ही बायो वेस्ट का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed