फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटा प्रशासन

पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटा प्रशासन

Fri, 10 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 10 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर के उद्घाटन के लिए 14 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन का कार्यक्रम निर्धारित होने के साथ ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। सुरक्षा, साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट से बीएचयू कैंपस तक पूरे दिन जबरदस्त भागदौड़ चली। जिलाधिकारी खुद बीएचयू पहुंचे। हेलीपैड से ट्रामा सेंटर तक निरीक्षण किया। फिर प्रभारी कुलपति सहित बीएचयू के अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ तैयारियाें पर करीब घंटे भर तक मंत्रणा की। सफाई, सड़कों की मरम्मत सहित अन्य तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी के अफसरों के पेंच कसे।
विज्ञापन



डीएम ने बीएचयू ट्रामा सेंटर से हेलीपैड तक का किया निरीक्षण
सड़कों की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश
दो दिन पहले ही पीएम के सुरक्षा दस्ते के नियंत्रण में होगा आयोजन स्थल
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी 14 अक्तूबर को बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। पीएम के स्वागत की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम 12 अक्तूबर तक शहर में आ जाएगी। इसकी सूचना प्रशासन के पास आई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए डीएम प्रांजल यादव ने मातहतों के साथ गुरुवार को बीएचयू हेलीपैड, एलडी गेस्ट हाउस, एम्फीथियेटर, ट्रामा सेंटर का दौरा कर वहां की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में डीएम ने करीब घंटे भर तक प्रभारी कुलपति प्रो. राजीव संगल, रेक्टर प्रो. कमलशील और रजिस्ट्रार केपी उपाध्याय के साथ तैयारियाें पर मंत्रणा की।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, स्वास्थ्य, के अधिकारियों को आवश्यक तैयारी का निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों को बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसके अलावा साफ सफाई का निर्देश नगर निगम को दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को भी एंबुलेंस में मौजूद उपकरणों की जांच कर तैयार रहने को कहा गया है। एडीएम प्रोटोकाल ओम प्रकाश चौबे ने बताया कि अब तक अधिकृत प्रोटोकाल नहीं है। हम लोग प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे हैं। निरीक्षण के दौरान एसएसपी जोगेंद्र कुमार, सीडीओ विशाख जी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
-----
14-15 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन का कार्यक्रम निर्धारित है। अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। आगमन की तैयारियों के मददेनजर लखनऊ में शुक्रवार को बैठक होगी। इसमें डीएम, एसएसपी भी जाएंगे। - आरएम श्रीवास्तव, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed