{"_id":"140-141099","slug":"Varanasi-141099-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयदीप चुने गए बनारस क्लब के सचिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयदीप चुने गए बनारस क्लब के सचिव
Varanasi
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस क्लब की प्रबंध समिति के गहमागहमी भरे चुनाव में रविवार को एक ही पैनल के सभी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। कचहरी स्थित क्लब परिसर में हुए चुनाव में सदस्यों ने सर्वसम्मति से जयदीप सिंह बबूल को सचिव और दीपक माहेश्वर को वित्त सचिव चुन लिया। क्लब के अध्यक्ष मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सुबह वार्षिक सामान्य साधारण सभा में सचिव नवीन कपूर ने वार्षिक आय-व्यय का लेखाजोखा पेश किया, जिस पर तीखी बहस हुई। सदस्यों का कहना था कि क्लब को एक करोड़ 64 लाख रुपये का घाटा हुआ है। बहस के बाद निर्वाचन अधिकारी एडीएम सिटी एमपी सिंह की देखरेख में मतदान शुरू हुआ, जिसमें विधायक अजय राय, विधायक रवींद्र जायसवाल सहित शहर के तमाम गणमान्य नागरिक मतदान करने पहुंचे। शाम चार बजे तक 1371 में से 669 सदस्यों ने मतदान किया। शाम पांच बजे से पांच टेबिल पर मतगणना शुरू हुई और रात साढ़े आठ बजे नतीजे घोषित हो गए। दो मत अवैध घोषित किए गए। वैध मतों में से जयदीप सिंह बबलू को सर्वाधिक 553 वोट मिले जबकि 537 मत पाकर निवर्तमान सचिव नवीन कपूर दूसरे स्थान पर रहे। दीपक कुमार माहेश्वरी (498), गौतम टंडन (493), उदय राजगढि़या (448), आलोक पंड्या (443), डा. संजय कुमार राय (443) निर्वाचित घोषित किए गए। जीतने वाले सभी सदस्य एक ही पैनल के हैं और उनके मुकाबले स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने वाले दोनों ही सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा। राजीव सिंह सेंगर को 350 और डा. अशोक कुमार सिंह को 228 वोटों से संतोष करना पड़ा।
नव निर्वाचित सदस्यों की बैठक में जयदीप सिंह बबलू को सचिव, दीपक माहेश्वरी को वित्त सचिव चुना गया जबकि वरिष्ठ सदस्य कुमार अग्रवाल, प्रफुल्ल सोमानी, राकेश वशिष्ट और सुनील अग्रवाल को कोआप्टेड सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया।